मथुरा, मार्च 7 -- मथुरा। उत्तर प्रदेश वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस के संयुक्त अभियान में मऊ जिले से 26 वर्षीय नर हाथी को सुरक्षित बचाया है। उसका नाम वीर रखा है। वर्षों तक सड़कों पर भीख मांगने एवं धार्मिक जुलूसों में भाग लेने के कारण हाथी गंभीर बीमार था। तीन दिवसीय अभियान के बाद उसे यहां वाइल्डलाइफ एसओएस के हाथी संरक्षण व देखभाल केंद्र एवं हाथी अस्पताल में लाया गया है। पशु चिकित्सकों के अनुसार वीर के बाएं अगला पैर बुरी तरह मुड़ा हुआ है तथा जोड़ों में गठिया, पैरों में जकड़न, दर्द और सूजन जैसी समस्याएं हैं। यह स्थिति लंबे समय तक गर्म सड़कों पर चलने, सवारी कराने और भारी बोझ ढोने के कारण बनी है। अस्पताल में उसे जोड़ों की सूजन और दर्द कम करने, घावों की देखभाल तथा पोषण संवर्धन सहित व्यापक उपचार दिया जाएगा। यह बचाव बेग्गींग एलीफैंट अभियान का हिस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.