प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 7 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील में संयुक्त अधिवक्ता संघ के होने वाले चुनाव को लेकर मंगलवार को चुनाव कार्यक्रमों को लेकर समिति के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में 12 मई चुनाव की तिथि तय की गई। चुनाव के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। बैठक में बताया कि 10 अप्रैल तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बार कौंसिल से सत्यापन कराने के बाद मतदाता सूची पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक प्रत्याशियों का नामांकन होगा। 29 अप्रैल को नाम वापसी और जांच की प्रक्रिया होगी। बैठक में समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, महामंत्री वीरेन्द्र सिंह अगई, रामलगन यादव, बेनीलाल शुक्ल, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...