संयम और साधना ही आत्म कल्याण का मार्ग : आर्यिका दुर्लभ
प्रयागराज, मई 29 -- आर्यिका दुर्लभ मति की अगुवाई में शुक्रवार को 28 आर्यिकाओं का संघ जीरो रोड स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में पहुंचा। जैन महिला मंडल की ओर से मंगल कलश, आरती व भक्ति गीतों से सभी का स्वागत व अभिनंदन किया गया तो आर्यिकाओं ने जैन मुनि सागर व अतुल से आशीर्वाद ग्रहण किया। आर्यिका दुर्लभ मति ने कहा कि त्याग, तप, संयम और साधना ही आत्म कल्याण का वास्तविक मार्ग है। आज के भौतिकवादी युग में मनुष्य को बाहरी उपलब्धियों से अधिक आत्मिक उन्नति पर ध्यान देना चाहिए। मंदिर में प्रवेश से पहले आर्यिकाओं का संघ किले में स्थित पौराणिक महत्व के अक्षयवट का भ्रमण करने पहुंचा। मंदिर समिति के राजेश जैन ने बताया कि आगामी दिनों में संघ के सानिध्य में स्वाध्याय, प्रवचन व विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जैन समाज व अन्य श्रद्धालुओं स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.