संयमित दिनचर्या से दूर होगा शारीरिक और मानसिक तनाव
औरैया, सितम्बर 28 -- पीबीआरपी अकादमी में सोमवार को योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार-प्रसार के लिए एक दिवसीय शिविर लगाया गया। योग प्रशिक्षक ने करीब 300 छात्र-छात्राओं और विद्यालय के शिक्षकों को योगाभ्यास के साथ बदलती जीवनशैली में शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के तरीके बताए। योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि तेजी से बदलते दौर में प्रत्येक नए चलन को अपनाना आवश्यक नहीं है। छात्र-छात्राएं परिस्थितियों के अनुसार सोच-समझकर निर्णय लें और अनुशासन एवं एकता बनाए रखें। गलत खानपान और अनियमित दिनचर्या के कारण बच्चों एवं युवाओं में शारीरिक और मानसिक तनाव तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास, संतुलित खानपान और संयमित दिनचर्या से शरीर एवं मन को स्वस्थ रखा जा सकता है। सहजता और संतुलन स्वस्थ जीवन की कुंजी हैं। जीवन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.