संयमित और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं युवा : राजन श्रीवास्तव
वाराणसी, अगस्त 5 -- वाराणसी। बीएचयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में बुधवार को 'युवाओं में शराब के दुष्प्रभावों की रोकथाम : सजगता और संरक्षण' विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुलसचिव राजन श्रीवास्तव ने युवाओं से स्वस्थ और संयमित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन कंज्यूमर वॉयस, कंज्यूमर गिल्ड और पत्रकारिता विभाग की तरफ से किया गया। कुलसचिव ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाना केवल परिवार या सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि शराब और अन्य मादक पदार्थ न केवल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की उत्पादक शक्ति को भी कमजोर करते हैं। विशिष्ट अतिथि प्रो. भुवाल राम ने कहा कि शराब का सेवन युवाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.