रामपुर, मार्च 20 -- ईद, नवरात्र और रामनवमी के त्योहारों को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए गुरुवार को कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। सीओ ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा नहीं डाली जाएगी। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह, अधिशासी अधिकारी डॉ. नितिन कुमार गंगवार, धन्नूमल बंसल, जोगपाल सिंह, रवि गोयल, हाफिज ताहिर, फैजान खां, शाने आलम, डॉ. शमीम हसन, अख्तर अली, सुनील गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...