संभावित सुखाड़ को लेकर चिंतित हैं जिले के किसान किसान
साहिबगंज, मई 31 -- राजमहल,हिटी। एल नीनो के प्रभाव से इस साल संभावित सुखाड़ को लेकर जिले के किसान चिंतित हैं। रोहणी नक्षत्र शुरू हो चुका है। प्रखंड क्षेत्र के किसान खेतों में धान का बिचड़ा गिराना शुरू कर दिया है, लेकिन अब तक लैम्पस में सरकारी धान बीज नहीं पहुंचने से किसानों को परेशानी हो रही है। किसानों का कहना है कि आर्थिक तंगी के बावजूद उन्हें बाजार से अधिक कीमत पर बीज खरीदना पड़ा है। प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने बताया कि इस समय असमय लगातार बारिश हो रही है। ऊपर से सुपर एल नीनो के चलते संभावित सुखाड़ की आशंका बनी है। किसानों का कहना है कि मौसम की अनिश्चितता के चलते इस साल धान की पैदावार प्रभावित होने की आशंका बनी है। किसानों ने प्रशासन से समय पर बीज उपलब्ध कराने और खेती के लिए आवश्यक सहायता देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- जिले में नहीं पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.