सोनभद्र, अप्रैल 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने जनपद में भीषण गर्मी एवं संभावित हीट वेव/लू से जनसामान्य, पशुधन तथा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि शिक्षा विभाग विद्यालयों के समय में आवश्यक परिवर्तन किया गया है। छात्रों के लिए पेयजल, बिजली, पंखे एवं छायादार स्थानों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मिड-डे मील की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं विद्यालय भवनों में हीट रेजिस्टेंट उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निकाय एवं नगर पंचायतों को सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, बस स्टैंड एवं अस्पताल परिसरों में शीतल पेयजल, छाया एवं कूलिंग सेंटर की व्यवस्था करने, पाइप जलापूर्ति की निगरानी रखने तथा पार्कों में छायादार स्थान विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.