संभावित बाढ़ एवं आपदा की तैयारी को लेकर बीडीओ व सीओ ने किया निरीक्षण
खगडि़या, जुलाई 31 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि संभावित बाढ़ एवं आपदा की तैयारी को लेकर शुक्रवार को बाढ़ राहत शिविर एवं सामुदायिक रसोई के लिए चिह्नित भवनों विद्यालय का बीडीओ राजीव कुमार एवं सीओ लीलावती द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। इस आलोक में अमनी के प्राथमिक विद्यालय चकला मुसहरी, बाढ़ शरण स्थली अमनी, मध्य विद्यालय, बलहा सैदपुर, मध्य विद्यालय छोटी बलहा एवं मटिहानी मध्य विद्यालय एवं ज़ालिम टोला के प्राथमिक विद्यालय समेत चैधा क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया। वही भवन में अवस्थित रसोई स्थल, पीने का पानी, महिला पुरुष के लिए शौचालय और भवनों की स्थिति का अवलोकन किया गया। जहां आवश्यकता पड़े वहां अतिरिक्त चापाकल और शौचालय निर्माण के लिए कनीय अभियंता को निदेशित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.