संभावित बाढ़ से निपटने को स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क, 20 प्रखंडों में मेडिकल टीमों का गठन
छपरा, जून 2 -- छपरा, हमारे संवाददाता। जिले में संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाढ़ के दौरान लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और जलजनित रोगों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से जिले के सभी 20 प्रखंडों में विशेष मेडिकल टीमों का गठन किया गया है। यह भी पढ़ें- संभावित बाढ़-सुखाड़ से निपटने को सारण तैयारचिकित्सा टीमों का गठन स्वास्थ्य विभाग ने आपदा की स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने के लिए स्थायी और चलंत दोनों प्रकार की टीमों को सक्रिय कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 214 मेडिकल टीमों का गठन किया गया है। इनमें 162 स्थायी मेडिकल टीम व 52 चलंत मेडिकल टीम शामिल है। इन टीमों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत और चिकित्सा से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.