लखीसराय, जून 2 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ 2026 की पूर्व तैयारियों की समीक्षा को लेकर मंगलवार को समाहरणालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लखीसराय के प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री सुनील कुमार ने की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुई, जबकि समापन बिहार गीत के गायन से किया गया। यह भी पढ़ें- संभावित बाढ़-सुखाड़ से निपटने को सारण तैयारबाढ़ से निपटने की तैयारियों की जानकारी बैठक में जिला पदाधिकारी ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से जिले में बाढ़ से निपटने की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिपरिया एवं सूर्यगढ़ा जैसे संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर विशेष तैयारी की जा रही है। सभी प्रखंडों में वर्षामापक य...