संभावित बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर विचार-विमर्श
मुजफ्फरपुर, जून 19 -- बंदरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में शुक्रवार को संभावित बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इसमें बाढ़ से प्रभावित होने वाले संभावित जगहों पर नाव की आवश्यकता, बूढ़ी गंडक बांध की मरम्मत, आपातकाल के लिए मिट्टी का प्रस्ताव रखा गया। सीओ अंकुर राय ने बताया कि बाढ़ राहत राशि के लिए वास्तविक लोगों के नाम जोड़ने, मृतक के नाम काटने आदि की प्रक्रिया की जा रही है। बैठक में जिला पार्षद फणीश कुमार चुन्नू, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, उपप्रमुख उमेश राय, तेपरी के मुखिया हरिश्चंद्र राम, पिरापुर के मुखिया गुड्डू कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.