सीतामढ़ी, अगस्त 27 -- सीतामढ़ी। नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में बढ़े जलप्रवाह को देखते हुए जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में संभावित बाढ़ प्रभावित प्रखंडों के बीडीओ, सीओ सहित स्वास्थ्य, पशुपालन, जल संसाधन एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी शामिल हुए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नदियों के जलस्तर, कटाव-प्रवण क्षेत्रों, तटबंधों तथा आवागमन मार्गों पर लगातार निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता से कार्य करें और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।आवश्यक दवाओं व चिकित्सा सुविधा रखें तैयार: बैठक में संभावित प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव तैयारियों की समीक्षा की गई। यह ...