सीतामढ़ी, मई 24 -- शिवहर। संभावित बाढ़ को देखते हुए बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा को लेकर शनिवार को डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में इससे जुड़े अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मानसून एवं संभावित बाढ़ व कटाव को लेकर सभी आवश्यक तैयारी समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। डीएम प्रतिभा रानी ने सभी अंचल अधिकारियों को नावों का एकरारनामा, बाढ़ राहत शिविरों और सामुदायिक रसोइयों के संचालन को लेकर स्थल चिन्हित कर उसका भौतिक सत्यापन शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया। साथ ही आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर लाभार्थियों की सूची अपडेट करने को कहा। यह भी पढ़ें- बिहिया में जमीनी हकीकत परखने उतरे अफसर जल संसाधन विभाग के बागमती कार्य प्रमंडल के अभियंताओं शिवहर व सीतामढ़ी में बागमती तटबंधों के सुरक्षात्मक कार्यों...