सोनभद्र, अगस्त 21 -- ओबरा,हिंदुस्तान संवाद। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के इंस्टीट्यूट इनोवेशन सेल की ओर से युवा उद्यमिता कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को उद्यमिता विकास विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता के प्रति जागरूकता विकसित करने के साथ ही नवाचार, व्यवसाय नियोजन एवं स्टार्टअप के क्षेत्र में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ इंस्टीट्यूट इनोवेशन सेल की अध्यक्ष अंजलि मिश्रा ने किया। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए युवाओं में उद्यमशील सोच विकसित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद स्टार्टअप एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर डॉ. विकास कुमार ने उद्यमिता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी...