अयोध्या, जुलाई 2 -- अयोध्या, संवाददाता। मतदेय स्थालों का संभाजन किये जाने के बाद घटकर जिले में 2193 मतदेय स्थलों में से अब 2147 मतदेय स्थल हो गए है। जिन मतदेय स्थलों पर 1200 से अधिक एवं 300 से कम मतदाता थे उनका समायोजन उसी मतदान केन्द्र में बने मतदेय स्थलों पर किया गया है। रूदौली विधानसभा में वर्तमान में 413 मतदेय स्थल में से अब केवल 407 मतदेय स्थल हैं। मिल्कीपुर में 443 मतदेय स्थलों में 442 मतदेय स्थल, बीकापुर में 443 मतदेय स्थलों में 435 मतदेय स्थल, अयोध्या में 419 मतदेय स्थलों में 411 मतदेय स्थल व गोशाईगंज विधानसभा में 475 मतदेय स्थलों में 452 मतदेय स्थल रह गए हैं। यह भी पढ़ें- मतदेय स्थलों के रैशनलाइजेशन पर हुई बैठक मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्...