संभाग बंटवारा का मामला पहुंचा विभाग में
आरा, जुलाई 10 -- आरा,हिप्र.। भोजपुर के शिक्षा विभाग में जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों के बीच संभाग आवंटन का मामला शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों के पास पहुंच गया है। आरटीआई कार्यकर्ता रितेश कुमार ने शिक्षा विभाग के सचिव व निदेशक प्रशासन से शिकायत दर्ज कराया है। कहा गया है कि मनमाने तरीके से वरीयता को नजरअंदाज कर संबंधित संभाग का आवंटन किया गया है। मालूम हो कि विभागीय अधिसूचना के अनुसार सबसे वरीय डीपीओ को स्थापना संबंधित संभाग का आवंटन करना है। इसके बाद के डीपीओ को योजना व लेखा संभाग का आवंटन करना है। इसके बाद के डीपीओ को माध्यमिक शिक्षा व साक्षरता विभाग से संबंधित संभाग का आवंटन करना चाहिए। इसके बाद के डीपीओ को एसएसए व सबसे कनीय डीपीओ को पीएम पोषण योजना से संबंधित संभाग आवंटित करना है। इस वरीयताक्रम का भोजपुर में अनुपालन नहीं किया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.