संभागीय निरीक्षक भर्ती के 1168 आवेदन निरस्त
प्रयागराज, अगस्त 3 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) परीक्षा-2020 के लिए आवेदन करने वाले 1168 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं। आयोग ने निरस्तीकरण का कारण सहित अभ्यर्थियों के रोल नंबर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। सर्वाधिक 599 अभ्यर्थियों के अभ्यर्थन अनिवार्य अर्हता धारित नहीं करने के कारण निरस्त हुए हैं जबकि 441 अभ्यर्थियों के अभ्यर्थन इसलिए निरस्त हुए हैं क्योंकि उन्होंने निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन पत्र नहीं भरा था।100 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन पत्र तो भरा था लेकिन उसकी हार्डकॉपी निर्धारित अंतिम तिथि तीन मार्च 2022 तक आयोग कार्यालय में जमा नहीं कराई थी इसलिए उनके अभ्यर्थन निरस्त हो गए। यह भी पढ़ें- UPPSC PCS 2026: यूपी पीसीएस प्रीलिम फॉर्म भरने की अंतिम तारीख आज, त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.