कोडरमा, अप्रैल 23 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। केंद्रीय विद्यालय रांची में 27 अप्रैल से 29 अप्रैल तक आयोजित संभागीय जूडो प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय कोडरमा जूडो टीम का ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया। विद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों का ट्रायल जिला जूडो संघ के सचिव राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी प्रिंस मिश्रा द्वारा लिया गया है। ज्ञात हो की पिछले वर्ष विद्यालय के जूडो टीम संभागीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया था। चयनित जूडो खिलाड़ियों में नैतिक अयोध्या, राकेश रंजन, राजवीर, तने राज, अर्पित बाबा, आरुषि राज, राखी कुमारी, आरोही राज, रागिनी कुमारी, सोनी कुमारी, नित्या, अवधिया कुमारी‌, अनन्या, अभय शर्मा, अल्तमस जमाल, कौशिक कुमार, शिवराज पांडे, आशी...