कानपुर, अप्रैल 22 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) लखनऊ संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत अंडर-17 बालिका क्रिकेट टीम के चयन के लिए बुधवार को ट्रायल हुए। इसके लिए कैंट स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 18 छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए केसीए के अधिकृत विशेषज्ञ के रूप में पीएस नेगी और पर्यवेक्षक के रूप में मनोज कुमार मौजूद रहे। चयनित खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 55वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन खेलकूद प्रतियोगिता में लखनऊ संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रिंसिपल सोम पाल ने सभी चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.