प्रयागराज, अप्रैल 30 -- केंद्रीय विद्यालय संगठन की संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में न्यू कैंट द्वितीय पाली ने अंडर-17 और बीएचयू ने अंडर-14 वर्ग का खिताब जीता। बुधवार को फाइनल में न्यू कैंट ने एएफएस गोरखपुर को 23 रन और बीएचयू ने ओल्ड कैंट को 32 रन से पराजित किया। केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट मैदान पर अंडर-17 वर्ग में न्यू कैंट द्वितीय पाली ने 110 रन (अभिनव यादव 69 नाबाद, प्रारब्ध यादव 19 नाबाद) बनाकर एएफएस गोरखपुर को 87 रन (किशन सिंह 38, अश्विन 33, दीपक पटेल 2/13) पर सीमित किया। अंडर-14 वर्ग में बीएचयू के 105 रन (श्रेयांश 56, आयुष यादव 30, प्रखर 2/19) के जवाब में ओल्ड कैंट की टीम 73 रन (प्रथम कुमार 16) ही बना सकी।इस यह भी पढ़ें- एचसीसी और कोल्ट्स अकादमी ने दर्ज की जीत मौके पर केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट के प्रधानाचार्य डॉ. रवि प्रकाश, प्रथम ...