हजारीबाग, अप्रैल 15 -- इचाक, प्रतिनिधि। नवोदय विद्यालय समिति, पटना संभाग के तत्वावधान में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोंगा में आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन पटना और कटिहार संकुल के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। प्रतियोगिता में पटना, कटिहार, बर्धवान और रांची संकुल के 86 विद्यालयों के कुल 144 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।कार्यक्रम का संचालन उपप्राचार्य अजीत कुमार एवं शिक्षक अरुण कुमार और अमिताभ कुमार के संरक्षण में मो तनवीर अकबर खान की देखरेख में किया जा रहा है। मैच में रेफरी की भूमिका निर्भय कुमार, रोहित कुमार, कृष्ण कुमार यादव, राखी कुमारी सहित अन्य निभा रहे हैं।अंडर-19 में कटिहार ने बर्धवान को हराया, जबकि पटना ने रांची को मात दी। कटिहार ने पटना को भी पराजित किया। अंडर-17 में कटिहार और पटना का दबदबा रहा। वहीं अं...