आगरा, फरवरी 5 -- दुबई में 1 से 5 फरवरी तक 13वीं फुजैरा कप इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में वीएस स्पोर्ट्स अकादमी के संभव शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। अकादमी के कोच विक्रम सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता में अकादमी के प्रखर गुप्ता, सौम्या तोमर, अभय कटारा ने भी प्रतिभाग किया था। उन्होंने कहा कि संभव की उपलब्धि निरंतर मेहनत, समर्पण और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। संभव के शानदार प्रदर्शन पर कोच जूही सक्सेना, विशाल कुमार सक्सेना ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.