संभव दिवस में 22 शिकायतों का हुआ निस्तारण
सोनभद्र, मई 18 -- सोनभद्र। जिले के सभी नगर निकायों में सोमवार को संभव दिवस का आयोजन किया गया। नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में संभव दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसका निस्तारण किया गया। शिकायतें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश से संबंधित थीं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कराया गया। ईओ ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं नगर निकाय कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.