संभव दिवस में 22 मामलों का हुआ निस्तारण
सोनभद्र, मई 11 -- सोनभद्र। जिले की सभी निकायों में सोमवार को संभव दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 22 मामले आए जिनका मौके पर निस्तारण किया गया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अध्यक्ष रूबी प्रसाद और अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान आगामी वर्षा ऋतु में नगर की जल निकासी व्यवस्था को चुस्त दुरस्त रखने के लिए ओवर ब्रिज के नीचे सर्विस लेन के दोनों पटरियो पर बने आरसीसी नालो की सफाई तथा क्षतिग्रस्त ढक्कनों के पुर्नस्थापन के लिए उपसा तथा कार्यदायी संस्था टोलवेज को पत्र प्रेषित किया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 1, नगर पंचायत घोरावल में 2, चुर्क घुर्मा में 1, चोपन में 4, ओबर में 4, रेनुकूट में 2, पिपरी में 3, दुद्धी में 2, डाला बजार में 1 तथा नगर पंचायत अनपरा में 2 मामले का निस्तारण किया गया।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.