संभव दिवस में 20 शिकायतों का हुआ निस्तारण
सोनभद्र, जून 1 -- सोनभद्र। जिले की सभी निकायों में सोमवार को संभव दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 20 मामले आए जिनका मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें पेयजल, बिजली और साफ-सफाई से जुडे़ मामले अधिक रहे। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने 2 मामलों को सुना और उनका मौके पर ही निस्तारण कराया। इस प्रकार नगर पंचायत घोरावल में 1, चुर्क घुर्मा में 2, चोपन में 4, ओबर में 4, रेनुकूट में 1, पिपरी में 2, दुद्धी में 2, डाला बजार में 1 तथा नगर पंचायत अनपरा में एक मामले का निस्तारण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.