सोनभद्र, अप्रैल 27 -- सोनभद्र। जिले की सभी निकायों में सोमवार को संभव दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 24 मामले आए जिनका मौके पर निस्तारण किया गया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अध्यक्ष रूबी प्रसाद ओर अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल दो मामले आए जिनका मौके पर निस्तारण किया गया। इसी प्रकार नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 4, नगर पंचायत ओबर में 4, नगर पंचायत रेनुकूट में 6, नगर पंचायत पिपरी में 2, नगर पंचायत डाला बजार में 1 और नगर पंचायत अनपरा में 3 मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से संबंधित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...