सोनभद्र, फरवरी 23 -- सोनभद्र। जिले की सभी निकायों में सोमवार को संभव दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 24 मामले आए जिनका मौके पर निस्तारण किया गया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान 3 मामले आए जिनका मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, चोपन में 2, ओबर में 4, रेनुकूट में 3, पिपरी में 2, दुद्धी में 2, डाला बजार में 1 तथा नगर पंचायत अनपरा में 2 मामले आए जिनका मौके पर निस्तारण किया गया। ईओ मुकेश कुमार ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.