सोनभद्र, फरवरी 16 -- सोनभद्र। जिले की सभी निकायों में सोमवार को संभव दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 20 मामले आए जिनका मौके पर निस्तारण किया गया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने 2 मामलों को सुना और उनका मौके पर ही निस्तारण कराया। इसी प्रकार नगर पंचायत घोरावल में 2, चुर्क घुर्मा में 2, चोपन में 2, ओबर में 4, रेनुकूट में 2, पिपरी में 3, दुद्धी में 2 तथा डाला बजार में 1 मामले आए, जिनका मौके पर निस्तारण किया गया। नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में कोई भी नपा की जमीन पर अवैध निर्माण करता है तो उसके खिलाफ कड़ी करवाई होगी ।

हि...