सोनभद्र, मार्च 9 -- सोनभद्र। जिले की सभी निकायों में सोमवार को संभव दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 10 मामले आए जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने नगर पालिका में 2 मामलों को सुना और मौके पर ही निस्तारण कराया। इसी प्रकार नगर पंचायत घोरावल में 1, पिपरी में 3, दुद्धी में 2, डाला बाजार में 1 तथा नगर पंचायत अनपरा में 1 मामले आए, जिनका मौके पर निस्तारण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...