गाज़ियाबाद, मार्च 24 -- गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को नगर आयुक्त और अधिकारियों ने संभव के अंतर्गत जनसुनवाई की। इसमें नौ शिकायत आईं। निर्माण विभाग की दो, उद्यान विभाग की एक, संपत्ति विभाग की एक, टैक्स विभाग की दो, अतिक्रमण से संबंधित दो और अन्य विभाग की एक शिकायत आई। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...