संभव अभियान के तहत निकाली पोषण जागरूकता रैली
बरेली, जुलाई 10 -- शेरगढ़, संवाददाता। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित संभव अभियान 6.0 के अंतर्गत 'गर्भावस्था से बाल्यावस्था तक पोषण सुरक्षा' थीम पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के शुभारंभ पर बाल विकास परियोजना अधिकारी भानु प्रताप के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर से टंकी चौराहे तक पोषण जागरूकता रैली निकाली। इसके माध्यम से लोगों को मातृ एवं शिशु पोषण, कुपोषण से बचाव तथा संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच, कम वजन वाले नवजात शिशुओं की देखभाल, जन्म से छह माह तक केवल स्तनपान, समय पर ऊपरी आहार की शुरुआत, 6 से 59 माह तक के कुपोषित बच्चों की पहचान एवं उपचार तथा गंभीर कुपोषित बच्चों के समयबद्ध प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। परियोजना की सुपरवाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.