लखीमपुरखीरी, जून 30 -- संभव अभियान की शुरुआत एक जुलाई से हो रही है। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला पोषण समिति की बैठक में कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। डीएम ने विभाग के कामकाज की भी समीक्षा की। जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने बताया कि एक जुलाई से संभव अभियान 6.0 शुरू हो रहा है। यह अभियान गर्भावस्था से बाल्यावस्था तक पोषण सुरक्षा थीम पर केंद्रित रहेगा। अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश देते डीएम ने कहा कि इसका लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक समय पर पहुंचना चाहिए। डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए समय से निर्माण पूरे करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- आईसीडीएस योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त उन्होंने आकांक्षात्मक नगरीय निकाय योजना के तहत नगर विकास वि...