संभल, फरवरी 7 -- न्यायिक व्यवस्था में तकनीक के बढ़ते कदम के तहत शुक्रवार को संभल जिले में एक ऐतिहासिक पहल देखने को मिली। जिला न्यायालय में प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का औपचारिक शुभारंभ के बाद प्रदेश में पहली बार संभल हिंसा मामले की सुनवाई एआई के माध्यम से की। संभल हिंसा में मुल्ला अफरोज और गुलाम पर सलमान के भाई की हत्या का आरोप है। संभल हिंसा में घायल हुए मुख्य गवाह प्रभारी निरीक्षक राजीव मलिक शुक्रवार को जिला न्यायालय में गवाही देने के लिए उपस्थित हुए। गवाही की प्रक्रिया पूरी तरह एआई टूल किट के माध्यम से हुई। खास बात यह रही कि सुनवाई पूरी होते ही एआई सिस्टम द्वारा गवाही का तत्काल प्रिंट आउट निकालकर दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं और शासकीय अधिवक्ता को उपलब्ध करा दिया गया, जिससे समय की बचत के साथ पारदर्शिता भी सुनिश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.