संभल, फरवरी 26 -- बहुचर्चित संभल हिंसा प्रकरण में अदालती ट्रायल ने गति पकड़ ली है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब अदालत में गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। गुरुवार को अपर जिला जज एवं विशेष न्यायाधीश एससी/ एसटी एक्ट की अदालत में अधिशासी अधिकारी संभल और तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक की गवाही दर्ज की गई। 19 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद संभल को हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर केला देवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरी, अधिवक्ता हरिशंकर जैन सहित आठ लोगों ने सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के न्यायालय में वाद दायर किया था। इसके बाद 19 व 24 नवंबर 2024 को मस्जिद परिसर का सर्वे कराया गया। 24 नवंबर को सर्वे के दौरान शहर में हिंसा भड़क गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी तथा कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क, शाही जामा मस्जिद के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.