संभल, जनवरी 2 -- संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा के खिलाफ पुलिस ने घेराबंदी और सख्त कर दी है। न्यायालय के आदेशों की अवहेलना और कुर्की की उद्घोषणा के एक माह बाद भी सरेंडर न करने पर आरोपी के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। शहर के मोहल्ला पजाया दीपा सराय निवासी शारिक साठा विदेश में है और 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में मुख्य आरोपी है। पुलिस शारिक साठा के गुर्गा मुल्ला अफरोज समेत कई गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन शारिक साठा पुलिस की पकड़ में नहीं आया है, और न ही न्यायालय में हाजिर हुआ है। न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौसी द्वारा 28 अक्टूबर को आरोपी साठा के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया था, लेकिन उसके बाद भी न तो आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया और न ही पुलिस की गिरफ्त में आया। उसके बाद 27...