संभल, जनवरी 22 -- जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा पर प्रशासन ने शिकंजा और कस दिया है। बुधवार सुबह पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने भारी फोर्स के साथ दीपा सराय स्थित साठा के पैतृक घर पर कुर्की की कार्रवाई की। कोर्ट के आदेश पर मकान के उस एक चौथाई हिस्से को सील कर दिया गया, जिसमें साठा अपनी पत्नी के साथ रहता था। इस दौरान एसपी ने खुद मोर्चा संभाला और पूरे क्षेत्र की ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। गौरतलब है कि 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के बाद कोतवाली पुलिस ने शारिक साठा के खिलाफ चार लोगों की हत्या के अलग-अलग मामले दर्ज किए थे। वह सभी मामलों में फरार चल रहा है। दो हत्याओं के मामलों में उसके घर पर पहले ही कुर्की का नोटिस चस्पा हो चुका था। बीते वर्ष 30 नवंबर को हिंसा के शिकार अयान की मौत से जुड़े मुकदमे में भी उसके घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.