संभल हिंसा केस: अनुज चौधरी की गवाही को लेकर तीखी बहस, विवादित टिप्पणी से गरमाया माहौल
चन्दौसी (संभल), मई 13 -- संभल में जनपद न्यायालय में मंगलवार को संभल हिंसा से जुड़े बहुचर्चित मुकदमे की सुनवाई के दौरान माहौल गरमा गया। सरकारी पक्ष और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं के बीच तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी की गवाही को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। बहस के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता द्वारा अधिकारी पर की गई एक विवादित टिप्पणी पर सरकारी वकील ने कड़ा ऐतराज जताया। न्यायाधीश डॉ. विदुषी सिंह ने दोनों पक्षों को न्यायालय की गरिमा बनाए रखने की नसीहत देते हुए अगली सुनवाई के लिए 16 मई की तारीख तय की है। मामला सरकार बनाम मुल्ला अफरोज आदि (मुकदमा अपराध संख्या 340/2024) से संबंधित है। जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित और बचाव पक्ष के अधिवक्ता आसिफ अख्तर के बीच उस समय बहस तेज हो गई जब अधिवक्ता आसिफ अख्तर ने पूर्व सीओ और वर्तमान एएसपी अनुज चौधरी की कार्यप्रणाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.