संभल, अक्टूबर 1 -- संभल। पुलिस सेवा में अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले संभल के सीओ कुलदीप कुमार को गुरुवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित भव्य अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरता पदक प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें पुलिस सेवा के दौरान साहसिक कार्रवाई और कर्तव्य के प्रति निष्ठा के लिए दिया गया है। वर्ष 2019 में बरेली में हुई 15 लाख रुपये की लूट के बाद बदमाशों के खिलाफ की गई मुठभेड़ में उनकी भूमिका को भी इस सम्मान से जोड़ा गया है। सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि सात जनवरी 2019 को बरेली के शास्त्रीनगर निवासी अनूप अग्रवाल के चचेरे भाई बबलू और दो नौकर कांता प्रसाद व सुमित से बाइक सवार बदमाशों ने 15 लाख रुपये लूट लिए थे। यह भी पढ़ें- Lucknow News: एसपी हरदोई अशोक कुमार मीणा को गैलेंट्री मेडल, अमित श्रीवास्...