नई दिल्ली, जनवरी 23 -- यूपी का संभल जिला पिछले कुछ समय से अदालतों के फैसलों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। अब यहां न्यायिक अधिकारियों का तबादला चर्चा में है। 48 घंटे के भीतर दूसरी बार यहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) का तबादला कर दिया गया है। इस बदलाव से न्यायिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मची हुई है। कौशांबी के CJM दीपक कुमार जायसवाल को संभल का नया CJM नियुक्त किया गया है। विभांशु सुधीर के तबादले के बाद आदित्य सिंह को यहां का CJM बनाया गया था। आदित्य सिंह को वापस चंदौसी (सीनियर डिवीजन सिविल जज) भेज दिया गया है। इसके अलावा नावेद अकबर को संभल से स्थानांतरित कर चंदौसी में अपर सीनियर डिवीजन सिविल जज नियुक्त किया गया है। यह तबादले इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा मंगलवार शाम किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा हैं। इसमें कुल 14 जजों के तबादले कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.