संभल, मार्च 13 -- संभल। संभल के चन्दौसी तहसील क्षेत्र में सिंचाई के बड़े सपने को साकार करने वाली मध्य गंगा नहर परियोजना इन दिनों कागजी अड़चनों में उलझकर अधर में लटक गई है। किसानों से आपसी सहमति के आधार पर खरीदी गई जमीन का दाखिल-खारिज अभी तक न होने के कारण नहर निर्माण का कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। जानकारी के अनुसार मध्य गंगा नहर विभाग ने वर्ष 2019 से 2022 के बीच करीब 33 किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन खरीदी थी। जमीन की खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी राजस्व अभिलेखों में दाखिल-खारिज नहीं हो सका है। इसी वजह से विभाग निर्माण कार्य को आगे नहीं बढ़ा पा रहा है और परियोजना लंबे समय से रुकी हुई है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मध्य गंगा नहर के सहायक अभियंता ने उप जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जल्द से जल्द जमीन का दाखिल-खारिज कराने का अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.