संभल, जुलाई 19 -- आयकर विभाग ने जनपद के करदाताओं की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए 15 से 31 जुलाई तक बकाया मांग एवं जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया है। यह शिविर आयकर अधिकारी, वार्ड-1(5) कार्यालय आलम सराय संभल में लगाया जा रहा है, जहां करदाता अपनी लंबित कर संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान करा सकेंगे। आयकर अधिकारी नितिन भटनागर ने बताया कि शिविर के दौरान बकाया आयकर मांग, टीडीएस विसंगतियां, चालान संशोधन, सुधार याचिकाएं, ई-फाइलिंग में आने वाली तकनीकी समस्याएं, अपील प्रभाव तथा अन्य कर संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी करदाताओं, कर सलाहकारों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और अधिवक्ताओं से निर्धारित अवधि के भीतर शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। विभाग का उद्देश्य लंबित...