संभल, अप्रैल 20 -- जनपद में गेहूं खरीद को लेकर बड़े दावे किए गए थे, लेकिन हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। 30 मार्च से शुरू हुई खरीद प्रक्रिया 20 दिन बीत जाने के बाद भी रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। जिले में 62 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं और इस बार 48,000 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 10 फीसदी खरीद भी पूरी नहीं हो सकी है। कई केंद्रों पर तकनीकी दिक्कतें खरीद में बाधा बन रही हैं। अगर यही हाल रहा तो समय रहते लक्ष्य पूरा कर पाना मुश्किल नजर आ रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस सुस्ती को दूर करने के लिए क्या कदम उठाता है, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.