एटा, मई 25 -- एटा, संभल में हुई रैली में जिले से भी जनसेवा दल के काफी पदाधिकारी पहुंचे। रैली सत्ता में हिस्सेदारी पाने के लिए वंचित अधिकार की रैली थी। जन सेवा दल जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सविता ने बताया कि रविवार को जिला संभल के गांव मऊ में राष्ट्रीयध्यक्ष वीनेश ठाकुर की रैली थी। जिसमें शामिल होने के लिए जिले से भी काफी संख्या में पदाधिकारी संभल गए थे। सुबह ही पदाधिकारी पहुंच गए थे और बस के माध्यम से रैली में गए थे। बताया कि रैली का उददेश्य सत्ता में हिस्सेदारी पाने के लिए वंचित अधिकार की रैली थी। जिले से वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र सविता, महासचिव संजीव श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष गुड्डू त्रिदेव, राष्ट्रीयध्यक्ष महिला मोर्चा अल्पना माथुर, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विजय श्रीवास्तव, अलीगढ़ मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र किशोर एडवोकेट, मारहरा विधानसभा अध...