संभल, दिसम्बर 26 -- संभल, संवाददाता। जनपद संभल में शुक्रवार को इस मौसम का अब तक का सबसे घना कोहरा दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 194 रिकॉर्ड किया गया। घने कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता लगभग शून्य हो गई। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं ने गलन और ठिठुरन को और बढ़ा दिया, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। शुक्रवार सुबह संभल, चंदौसी और बहजोई सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गंगा किनारे स्थित गुन्नौर तहसील के ग्रामीण इलाकों में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह करीब 8 बजे पूरे जनपद का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.