संभल, फरवरी 18 -- संभल अब हड्डी और सींग से बनने वाले बटनों के कारोबार में नया इतिहास रचने की तैयारी में है। एक समय था जब यहां से तैयार बटन नहीं, बल्कि कच्चा माल चीन, जापान, कोरिया, इटली व अन्य देशों के लिए भेजा जाता था। चीनी कारोबारी करीब 800 रुपये किलो के हिसाब से रॉ मटेरियल खरीदकर उसे फिनिशिंग के बाद 5 से 6 गुना कीमत पर विदेशों में सप्लाई करते थे। अब संभल के गांव रसूलपुर में कॉमन फैसिलिटि सेंटर बनने से अब हालात बदल रहे हैं। अब बटन तैयार कर विदेश भेजे जा रहे हैं। जिससे कारोबारियों को मोटा मुनाफा मिल रहा है। एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत संभल में कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित हो चुका है। करोड़ों रुपये की लागत से आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। यहां 14 बटन मेकिंग मशीनें 14 से 29 एमएम तक के डिजाइनदार बटन तैयार कर रही हैं। इसके अलावा पांच कटर मशीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.