संवाददाता, अगस्त 24 -- संभल जिले में रविवार को सर्पदंश के चार मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। चंदौसी तहसील क्षेत्र के साथ कोतवाली, कुढ़ फतेहगढ़, हजरतनगर गढ़ी और नखासा थाना क्षेत्रों में चार लोगों को सांप ने डस लिया। सभी पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के नगला पुरवा गांव निवासी 50 वर्षीय वसमुद्दीन रविवार सुबह करीब नौ बजे खेत में फसल देखने गए थे। इसी दौरान सांप ने उनके दाहिने पैर के पंजे के पास डस लिया। सांप के काटते ही वसमुद्दीन ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उनका उपचार जारी है।किसी को सोते समय, किसी को काम करते वक्त डसा वहीं चंदौसी के वैशाली नगर फेस-2 निवासी 33 वर्षीय नेम सिंह ...