संभल में सरकारी झील की भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर
संभल, मई 23 -- जनपद में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत शनिवार को तहसील प्रशासन ने कस्बा सिरसी में बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने सरकारी झील की भूमि पर बनी अवैध मजार को बुलडोजर चलाकर हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमला तैनात रहा। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई। कस्बा सिरसी स्थित गाटा संख्या 2212, रकबा 11.495 यानि लगभग 23 वर्गमीटर में बनी मजार राजस्व अभिलेखों में झील के रूप में दर्ज है। आरोप है कि इसी सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मजार का निर्माण कर लिया गया था। मामले को लेकर तहसीलदार न्यायालय में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के अंतर्गत बेदखली वाद दायर किया गया था, जिसकी सुनवाई तहसीलदार धीरेन्द्र कुमार की अदालत में चल रही थी। तहसीलदार धीरेन्द्र कुमार ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.