संभल, दिसम्बर 31 -- तहसील क्षेत्र के गांव सलेमपुर सलार उर्फ हाजीपुर में सरकारी भूमि पर बनी मस्जिद को हटाने के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। लंबी कानूनी प्रक्रिया और कोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने 3 जनवरी को अतिक्रमण हटाने की तिथि निर्धारित की है। कार्रवाई के लिए एसडीएम ने विशेष टीम का गठन कर दिया है, जिसमें नगर पालिका और नगर पंचायत प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा। एसडीएम रामानुज सिंह ने बताया कि मामला 0.212 हेक्टेयर क्षेत्रफल भूमि पर बनी मस्जिद से जुड़ा है। जिला प्रशासन के अभिलेखों के अनुसार, यह भूमि सरकारी श्रेणी में दर्ज है, जिस पर हाजी शमीम द्वारा कब्जा कर निर्माण करने की बात सामने आई थी। लेखपाल की आख्या (रिपोर्ट) पर तहसीलदार कोर्ट में 'ग्राम पंचायत बनाम हाजी शमीम मुतवल्ली' के नाम से वाद दायर किया गया था। लंबे समय तक चली सुनवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.