संभल, अप्रैल 16 -- UP News: संभल जिले में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। कोतवाली क्षेत्र के बिछोली गांव में बने ईदगाह को बुलडोजर चलाकर महज चार मिनट में धराशायी कर दिया गया। यह कार्रवाई एसडीएम के नेतृत्व में की गई, जहां प्रशासनिक टीम के साथ भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। बताया जा रहा है कि संबंधित भूमि को सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज बताया गया था, जिस पर अवैध रूप से ईदगाह और इमामबाड़ा बना हुआ था। सुबह-सुबह प्रशासन की टीम चार जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और बिना किसी देरी के कार्रवाई शुरू कर दी। देखते ही देखते ईदगाह का ढांचा जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह के विरोध या तनाव की स्थिति से निपटने के लिए दो थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया था। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.